15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cockroach Janata Party का इंस्टाग्राम पेज रिकवर, विरोधियों को कड़ा संदेश, कहा- ‘हम डरने वाले नहीं’

CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़के संस्थापक अभिजीत दीपके। पेज रिकवर होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया कड़ा संदेश। जानें 'स्कूल ठीक करो' अभियान की पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
abhijeet dipke on CJP Instagram handle.

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके। (Photo- ANI)

CJP on Instagram handle: अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज अचानक बंद हो गया था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और पेज बंद करने वालों को डरपोक तक कह दिया। हालांकि, कुछ देर बाद ही CJP ने 'एक्स' पर बताया कि मेटा ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को हटा दिया था, लेकिन बाद में पार्टी अपने अकाउंट का एक्सेस वापस पाने में सफल रही।

अभिजीत दीपके ने क्या दावा किया?

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सुबह-सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भड़कते हुए एक तस्वीर शेयर की। दीपके ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, 'उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल हटा दिया है। कायर कहीं के!'

उनके द्वारा पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट में CJP का आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज 'अनुपलब्ध' या 'यूजर नॉट फाउंड' दिखाई दे रहा था। इस पर दीपके ने आरोप लगाया कि मेटा ने उनके अकाउंट को हटा दिया है। वहीं, बाद में CJP के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट ने भी दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम पेज हटा दिया गया था, लेकिन बाद में इसे रिकवर कर लिया गया।

इसको लेकर CJP ने अपनी 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'CJP का इंस्टाग्राम हैंडल आज सुबह हटा दिया गया था, लेकिन हम अपने अकाउंट को सफलतापूर्वक रिकवर करने में सक्षम रहे हैं। कितनी शर्म की बात है कि CJP का विरोध करने वालों ने हमारी आवाज को दबाने की कोशिश करने के लिए भारत के स्वतंत्रता दिवस को चुना। हम इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतों से डरने वाले नहीं हैं!'

CJP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान

कॉकरोच जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अभिजीत दीपके के गांव से अपना 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू करेगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और उनकी जवाबदेही में सुधार करना है। शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, यह अभियान सुबह 7:30 बजे संतुक पिंपरी गांव में शुरू होने वाला था। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों के स्कूलों का दौरा करने और यदि वहां किसी सुविधा या अन्य आवश्यकता की कमी नजर आती है, तो CJP को सूचित करने की भी अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

Youth Protest