राष्ट्रीय

Petrol-Diesel Price: यूपी में सस्ता तो बिहार में मंहगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितने का बिक रहा तेल

Petrol-Diesel today price: शनिवार को जहां कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव देखने को मिला है। वहीं, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 15 दिन से स्थिर है।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2023, 9:08 AM IST
 Petrol-Diesel is cheaper in rajasthan UP and expensive in Bihar

राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने शनिवार (30 दिसंबर) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। लेकिन राज्य के स्तर पर कई राज्यों में बदलाव जरुर देखने को मिल रहा है। यूपी में आज जहां तेल के दाम में कमी देखने को मिली है। वहीं, बिहार, गुजरात, गोवा और मणिपुर में ईंधन के दाम बढ़े हैं में दाम बढ़ गए है। छत्तीसगढ़, आंध्रा प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कीमतों में कटौती देखने को मिली है। राजस्थान में पिछले 10 दिनों से तेल के दाम स्थिर बने हुए है।

यूपी में सस्ता तो बिहार में महंगा हुए पेट्रोल-डीजल

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव करने के बाद लखनऊ में पेट्रोल 96.25 रुपये डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कानपुर में पेट्रोल 97.50 रुपये डीजल 90.86 रुपये की दर से बिक रहा है। वहीं, बिहार में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। पेट्रोल 36 और डीजल के रेट में 33 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। बिहार में आज पेट्रोल का दाम 109.17 रुपये और डीजल की कीमत 95.82 रुपये है।

राजस्थान में दाम स्थिर

बता दें कि शनिवार को जहां कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव देखने को मिला है। वहीं, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 15 दिन से स्थिर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.48 पैसे है। वहीं, एक लीटर डीजल 93.72 पैसे के आस पास है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

घर बैठे जानें कीमतें

आप SMS कर पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिख भेजें 9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है। इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां दे दी जाएंगी। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व शहर का कोड लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा।

Published on: