राष्ट्रीय

NIA की बिहार के कई जिलों में छापेमारी, PFI से जुड़े मामले में की जा रही जांच

फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज बिहार में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पटना के फुलवारीशरीफ में आतंकी ट्रेनिंग कैंप के भंडाफोड़ में नामजद आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 1:07 PM IST
Phulwari Sharif Case: NIA Raids 32 Locations in Bihar to Probe Alleged PFI-Terror Module Links
Phulwari Sharif Case: NIA Raids 32 Locations in Bihar to Probe Alleged PFI-Terror Module Links

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां के कई जिलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई फुलवारीशरीफ आतंकी फाठशाला मामले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के पांच शहरों के 32 ठिकानों पर NIA की टीम एक साथ छापेमारी कर रही है। पटना से लेकर अररिया तक हो रही इस छापेमारी से बड़े खुलासे की संभावना है। पटना के फुलवारीशरीफ में आतंकी ट्रेनिंग कैंप के भंडाफोड़ में नामजद आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।


NIA की अलग-अलग टीमें दरभंगा, अररिया, सारण, कटिहार, वैशाली, छपरा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार सुबह से छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि PFI सदस्यों से मिले दस्तावेज के आधार पर यह छापेमारी की जा रही है। PFI के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद रियाज के घर और उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मोहम्मद रियाज के देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने की आशंका है। वहीं, NIA ने फुलवारी कांड के आरोपी एहसान परवेज के घर पर भी रेड की है। परवेज की घर की तलाशी लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया है।


फुलवारी शरीफ मामले में अतहर परवेज का नाम सामने आया था। वह SDPI का प्रदेश महासचिव है। इस मामले में अतहर परवेज के अलावा बिहार पुलिस ने PFI के साथ संबंधों और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की योजना में बाकी 2 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी। मामले में झारखंड के एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद जलालुद्दीन और नूरुद्दीन जंगी की भी गिरफ्तारी की गई थी। नूरुद्दीन जंगी को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने बिहार पुलिस के अनुरोध पर लखनऊ से गिरफ्तार किया था।


इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद मरगूब दानिश, अरमान मलिक और शब्बीर आलम को अरेस्ट किया गया था। इसके अलावा पटना टेरर मॉड्यूल मामले में दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में छापेमारी हो रही है। यहां मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर छापेमारी चल रही है। पिछले महीने भी NIA की टीम ने छापेमारी की थी। मोहम्मद मुस्तकीम और सनाउल्लाह दोनों का गांव एक ही है। पटना टेटर मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में 24 घंटे में 4 आतंकी ढेर, अब अनंतनाग के बिजबेहड़ा में दो आतंकियों को मार गिराया

Published on: