राष्ट्रीय

प्लेन क्रैश का कच्चा चिट्ठा: 24 घंटे में तीन हवाई हादसों ने यात्रियों को किया खौफजदा…सिर्फ 1 साल में कई बड़े हादसे

Plane Crash Incidents: सोमवार को रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश होने से मरीज समेत 7 लोगों की जान चली गई तो मंगलवार को दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान में उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद आग की चिंगारी देख यात्री दहशत में आ गए… पढ़िए प्लेन क्रैश का पूरा चिट्ठा।
2 min read
Feb 25, 2026
Plane Crash Incidents In One Year
24 घंटे में तीन हवाई हादसों ने डराया, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल (इमेज सोर्स: ANI और IANS)

Plane Crash Incidents In One Year: दो दिन में देश के तीन हवाई हादसों ने उड़ानों की सुरक्षा को फिर घेरे में ला दिया। सोमवार को रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश होने से मरीज समेत 7 लोगों की जान चली गई तो मंगलवार को दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान में उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद आग की चिंगारी देख यात्री दहशत में आ गए। मंगलवार को ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मयाबंदर के पास पवन हंस हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। हालांकि अच्छी बात ये रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पिछले वर्ष अहमदाबाद विमान हादसे के बाद कई उड़ानों में छोटी-बड़ी खामियां विमानन क्षेत्र की तकनीकी कमजोरी को उजागर करती हैं। सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष भारतीय विमानों में 183 तकनीकी खामियों के मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा एयर इंडिया के थे। चिंताजनक यह भी है कि डीजीसीए ने बताया कि 2025 में 377 विमानों में बार-बार होने वाली तकनीकी खामियां पाई गईं। डीजीसीए ने सभी मामलों में जांच के आदेश दे दिए हैं।

विमान में चिंगारी के बाद आपात लैंडिंग, 150 यात्री थे

स्पाइसजेट का विमान एसजी-121 सुबह 6: 08 बजे लेह के लिए उड़ा। बोइंग 737 विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इंजन नंबर दो में खराबी आ गई। यात्रियों ने खिडक़ी से चिंगारियां और आग की लपटें देखकर क्रू मेंबर को सूचित किया। पायलट ने तुरंत 'मेडे, मेडे, मेडे' का अलार्म बजाया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। 6:49 बजे पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। यात्रियों ने कहा, ये पल डरावना था।

यहां भी किस्मत ने साथ दिया….

हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी सात यात्री सुरक्षित बचाए: अंडमान निकोबार द्वीप समूह के रंगत हेलीपैड से सुबह 9:10 बजे उड़ा पवन हंस हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते 9:30 बजे मयाबंदर हेलीपैड से 300 मीटर पहले उथले पानी में क्रैश हो गया। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन हेलिकॉप्टर पानी में गिर गया। गनीमत रही कि सभी सात लोग सुरक्षित बचा लिए गए। पायलट कैप्टन अनिल जानू और को-पायलट कैप्टन टीपीएस गुलिया की सूझबूझ की सराहना हो रही है। पैसेंजर्स में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल था।

एक वर्ष के बड़े विमान हादसे

  1. अहमदाबाद हादसा (जून 2025): एयर इंडिया का विमान एआइ-171 अहमदाबाद में टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 262 लोग मारे गए थे। इनमें 241 विमान यात्री थे।
  2. बारामती हादसा (जनवरी 2026): महाराष्ट्र के बारामती में निजी चार्टर विमान तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ। हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
  3. केदारनाथ-बद्रीनाथ (अक्टूबर 2025): तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश लैंड हुआ। इसमें सवार यात्रियों को चोटें आईं, लेकिन जनहानि नहीं हुई।
  4. मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग (दिसंबर 2025): मुंबई से बेंगलूरु जा रही उड़ान के एक इंजन ने हवा में काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद विमान की वापस मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
Updated on:
25 Feb 2026 01:56 am
Published on:
25 Feb 2026 01:56 am
Also Read
View All
नीट पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi Protest: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की सरकार से नहीं मिली गारंटी, फिर शुरू होंगे प्रदर्शन

Punjab Paper Leak: पेपर लीक मामले पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब को बदनाम न करें

कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- बेरोजगारी और पेपर लीक से ध्यान भटका रहीं BJP सांसद

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री, स्पीकर के बाद अब अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू भी साथ