राष्ट्रीय

‘अंग्रेजी में करते हैं हस्ताक्षर…तमिल गौरव कहां है’, पीएम मोदी ने तमिलनाडु CM स्टालिन पर साधा निशाना

PM Modi Attacks MK Stalin: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले रेल परियोजनाओं के लिए हर साल केवल 900 करोड़ रुपये मिलते थे और आप सभी जानते हैं कि उस समय INDI गठबंधन का नेतृत्व कौन कर रहा था।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 2:44 PM IST
पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन पर साधा निशाना

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम एमके स्टालिन पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में राज्य को अधिक धनराशि प्रदान की है, लेकिन कुछ लोग इस पर रोते रहते हैं। 

DMK नेताओं पर अंग्रेजी में हस्ताक्षर करने पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएमके नेताओं पर तमिल में नहीं अंग्रेजी में हस्ताक्षर करने पर भी सवाल उठाया। पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन की आलोचना की और उनके पत्र का हवाला देते हुए कहा कि तमिलनाडु के मंत्री अपनी भाषा पर गर्व करते हैं लेकिन हमेशा मुझे पत्र लिखते है और अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते हैं। वे तमिल भाषा का उपयोग क्यों नहीं करते? उनका तमिल गौरव कहां है?

स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र

बता दें कि तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने 2024 में पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में चेन्नई की मेट्रो रेल परियोजना के लिए केंद्रीय वित्त पोषण, शिक्षा योजना के लिए धन जारी करने और श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिल मछुआरों को हिरासत में लेने के मामले का समाधान करने की मांग की गई थी।

6 हजार करोड़ से अधिक है रेल बजट-पीएम मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले रेल परियोजनाओं के लिए हर साल केवल 900 करोड़ रुपये मिलते थे और आप सभी जानते हैं कि उस समय INDI गठबंधन का नेतृत्व कौन कर रहा था। उन्होंने कहा कि इस बार तमिलनाडु का रेल बजट 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। 

77 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर रही केंद्र सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार यहां 77 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर रही है। इसमें रामेश्वरम रेलवे स्टेशन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का बुनियादी ढांचा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले दशक में, राज्य का रेल बजट सात गुना से अधिक बढ़ गया है।

Updated on:
9 Oct 2025, 2:44 PM IST
Published on: