राष्ट्रीय

पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर घमासान, राहुल गांधी बोले- जवानों के सामने ही बहस कर लें

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए उन्हें बहस की चुनौती दी। जानिए बस्तर में प्रधानमंत्री ने क्या कहा था और क्यों बढ़ा सियासी विवाद।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 3:22 PM IST
Pm Modi Diwali
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फोटो- IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच 'दिमागी नक्सल' को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान के बाद राहुल गांधी ने उन्हें सीधे बहस की चुनौती दे दी है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष को नक्सली कहा, लेकिन जवानों के चेहरे बता रहे थे कि उन्हें प्रधानमंत्री की बातों पर भरोसा नहीं है।

'किसी भी समय और किसी भी जगह बहस करने को तैयार'

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आरोपों का जवाब देने के लिए वह किसी भी समय और किसी भी जगह बहस करने को तैयार हैं। राहुल ने दावा किया कि इस बहस के बाद प्रधानमंत्री में किसी एक जवान के सामने भी खड़े होने की हिम्मत नहीं बचेगी।

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने देश में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की सफलता की तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि जंगलों में हथियार उठाने वाले नक्सलियों का खात्मा हो चुका है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने 'दिमागी नक्सलियों' का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोग कई संस्थाओं और राजनीतिक दलों में मौजूद हैं।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें हराना जरूरी है।

नक्सलवाद के खात्मे को लेकर भी किया दावा

प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 47 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि बीते एक साल के दौरान ड्यूटी पर किसी सीआरपीएफ जवान की जान नहीं गई। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के साहस और सरकार की सही नीतियों का नतीजा बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय देश के करीब 20 राज्यों के 230 से ज्यादा जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे। नक्सली हिंसा के कारण इन इलाकों में आम लोगों का जीवन प्रभावित था और कई जगहों पर लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया जाता था।

Updated on:
9 Nov 2026, 3:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार पर कांग्रेस का हमला, जयराम रमेश बोले- संसद स्थगित रखने का बना नया रिकॉर्ड

मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद वाले बयान पर BJP का पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस का DNA हिंदू त्योहारों की पहचान बदलने का?

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 679 ब्रांडेड दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटे, आज से नई कीमतें लागू

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, CAQM ने पंजाब में पराली जलाने के 4,459 मामले दर्ज किए, 884 मामलों में FIR