Modi Government: केन्द्रीय बजट (Budget 2024) पर विपक्ष के हमले का जवाब देने की भाजपा ने तैयारी कर ली है। आम बजट के प्रचार-प्रसार के साथ विपक्ष के आरोपों से फैल रही भ्रांतियां दूर करने के लिए BJP अपने नेताओं को राजस्थान, जम्मू कोलकाता समेत कई राज्यों में भेज रही है।
PM Modi: केन्द्रीय बजट (Budget 2024) पर विपक्ष के हमले का जवाब देने की भाजपा ने तैयारी कर ली है। आम बजट के प्रचार-प्रसार के साथ विपक्ष के आरोपों से फैल रही भ्रांतियां दूर करने के लिए पार्टी अपने नेताओं को राज्यों में भेज रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार के मंत्रियों, BJP के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इस टीम के सदस्य 27 और 28 जुलाई को देश के अलग-अलग शहरों में जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा अलर्ट मोड पर है। भाजपा अब विपक्ष के किसी भी आरोप को जनता के बीच माहौल बनाने नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि बजट में दो राज्यों के अलावा अन्य राज्यों को कुछ नहीं मिलने के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब दिया जाएगा। इसके लिए राज्यों में जाने वाले नेताओं को संबंधित राज्यों के आंकड़ों भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि यह नेता मीडिया से संवाद के अलावा बौद्धिक सम्मेलन में भी शामिल होंगे, ताकि उनके जरिए जनता तक बजट का प्रसार हो सके। शहरों में पहुंचने से पहलीे सोशल मीडिया पर बजट की प्रमुख बातें इंफोग्राफिक के जरिए पोस्ट करने के लिए भी कहा गया है। पार्टी ने इस कार्य के लिए तीन नेताओं की समन्वय बनाई है। इसमें अरुण सिंह, गोपाल कृष्ण और राधा मोहन अग्रवाल शामिल हैं।
शहर-मंत्री
-जम्मू- अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय विधि मंत्री
-कोलकाता- गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री
-जयपुर- मनोहरलाल खट्टर, केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलात मंत्री
-कोटा- कृष्णपाल गुर्जर, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री
-बीकानेर- अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री
-उदयपुर- सी.आर. पाटिल, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री
-अजमेर- भागीरथ चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
-जोधपुर- गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता