राष्ट्रीय

PM Modi Gujarat Visit: ‘आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम…’, गुजरात में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 60-65 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने देश को दूसरे देशों पर निर्भर रखा। आज भारत आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। 

2 min read
PM Mod Gujarat Visit, गुजरात, पीएम नरेंद्र मोदी,

PM Modi Gujarat Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गुजरात पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोड शो किया और एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में भारी भीड़ को देखकर पीएम मोदी ने लोगों का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में गणेश उत्सव को लेकर अद्भुत उत्साह है। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज गुजरात के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन हुआ है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे देश की जनता को कई विकास परियोजनाएं समर्पित करने का अवसर मिला है।

ये भी पढ़ें

Vice President Election: BJP ने सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी पर उठाए सवाल, कहा- माओवाद की ओर…

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 60-65 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने देश को दूसरे देशों पर निर्भर रखा। आज भारत आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। 

‘कांग्रेस ने बापू की आत्मा को कुचल दिया’

पीएम ने कहा कि चरखाधारी मोहन हमारे पूज्य बापू ने स्वदेशी के माध्यम से भारत की समृद्धि का मार्ग दिखाया था। यहां हमारा साबरमती आश्रम है। यह आश्रम इस बात का साक्षी है कि जिस पार्टी ने उनके नाम पर दशकों तक सत्ता का आनंद लिया, उसने बापू की आत्मा को कुचल दिया। उसने बापू के स्वदेशी के मंत्र के साथ क्या किया? आज, आपने उन लोगों के मुंह से स्वच्छता या स्वदेशी शब्द नहीं सुना होगा जो पिछले कई वर्षों से गांधी के नाम पर दिन-रात अपनी गाड़ी चलाते हैं। यह देश समझ नहीं पा रहा है कि उनकी समझ को क्या हो गया है?

‘दो मोहनों की धरती गुजरात’

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा गुजरात की यह धरती दो मोहनों की धरती है। एक हैं सुदर्शन चक्रधारी मोहन, हमारे द्वारकाधीश श्री कृष्ण और दूसरे हैं चरखाधारी मोहन, साबरमती के संत पूज्य बापू (महात्मा गांधी)। इन दोनों के दिखाए मार्ग पर चलकर भारत निरंतर सशक्त हो रहा है। सुदर्शन चक्रधारी मोहन ने हमें देश और समाज की रक्षा करना सिखाया है। उन्होंने सुदर्शन चक्र को न्याय और सुरक्षा का कवच बनाया, जो दुश्मन को ढूंढकर उसे दंड देता है। आज देश, भारत के निर्णयों में उसी भावना का अनुभव कर रहा है। देश ही नहीं, दुनिया इसे अनुभव कर रही है।

ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

इस दौरान नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा आज हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को नहीं छोड़ेंगे, चाहे वे कहीं भी छिपे हों। दुनिया ने देखा है कि भारत ने पहलगाम का बदला कैसे लिया। उन्होंने उन्हें केवल 22 मिनट में मिटा दिया। हम सैकड़ों किलोमीटर अंदर गए और आतंकवाद के केंद्र पर हमला किया। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के पराक्रम और सुदर्शन चक्रधारी मोहन की भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।

देश में बादल फटने की हो रही घटनाएं-पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि इस मानसून के मौसम में गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिस तरह से देश में एक के बाद एक बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, उससे मची तबाही देखकर खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है। मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। 

‘राहत और बचाव कार्य में जुटी सरकार’

पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति का यह प्रकोप पूरी मानव जाति, पूरे विश्व, पूरे देश के लिए एक चुनौती बन गया है। केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ें

अब सरकारी दफ्तरों में पेन ड्राइव का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, अब्दुल्ला सरकार ने जारी किया आदेश

Updated on:
25 Aug 2025 07:48 pm
Published on:
25 Aug 2025 07:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर