25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

G7 बैठक के लिए फ्रांस पहुंचे एस जयशंकर, वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

S Jaishankar G7 France Visit: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर G7 आउटरीच बैठक के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। यूक्रेन युद्ध, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक शासन में सुधार जैसे अहम मुद्दों पर दुनिया के दिग्गजों के साथ चर्चा होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Mar 26, 2026

Jaishankar G7 France Visit

जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने फ्रांस पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर (Photo: X/@DrSJaishankar)

S Jaishankar G7 France Visit: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे साझेदार देशों के साथ वैश्विक मुद्दों पर अहम चर्चा करेंगे। यह बैठक फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरोट के आमंत्रण पर आयोजित की जा रही है।

फ्रांस में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि वे फ्रांस के अब्बे डेस वॉक्स-डी-सेर्ने पहुंच चुके हैं, जहां उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक में फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया।

द्विपक्षीय बैठकों पर भी रहेगा फोकस

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जी-7 बैठक के दौरान जयशंकर विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में भारत के रणनीतिक और कूटनीतिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

आउटरीच में शामिल कई देश

इस बैठक में भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, ब्राजील और यूक्रेन जैसे कई नॉन-जी-7 पार्टनर देश भी हिस्सा ले रहे हैं। यह जी-7 समूह की व्यापक आउटरीच पहल को दर्शाता है, जिसमें प्रमुख वैश्विक साझेदार देशों को शामिल किया जा रहा है।

यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर चर्चा

फ्रांस के विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में यूक्रेन में जारी युद्ध, उसके पुनर्निर्माण, समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन की मजबूती और वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

बैठक में यूक्रेन के पुनर्निर्माण, न्यूक्लियर सेफ्टी, ह्यूमैनिटेरियन डीमाइनिंग और फंडिंग सिस्टम जैसे मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा।

ग्लोबल गवर्नेंस सुधार पर मंथन

जी-7 देश बहुपक्षीय संस्थाओं को मजबूत बनाने और वैश्विक शासन ढांचे में सुधार के लिए नए उपायों पर विचार करेंगे। इसका उद्देश्य मौजूदा वैश्विक चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

आगामी जी-7 शिखर सम्मेलन की तैयारी

यह बैठक आगामी जी-7 लीडर्स समिट की तैयारी के रूप में भी देखी जा रही है। इसमें तत्काल वैश्विक संकटों के साथ-साथ दीर्घकालिक चुनौतियों पर भी रणनीति तैयार की जाएगी।