राष्ट्रीय

दीवाली 2026: पीएम मोदी की देशवासियों को शुभकामनाएं, सैनिकों के साथ त्योहार की परंपरा बरकरार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं और इसे अंधकार के खिलाफ संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि वे इस साल भी जवानों के साथ त्योहार मनाने की परंपरा जारी रखेंगे।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 8:44 AM IST
Narendra Modi Diwali 2026
जगमगाया देश: पीएम मोदी ने दी दीवाली की बधाई, Photo- ANI

PM Modi Diwali wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दीवाली की बधाई दी और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सभी को दीवाली की शुभकामनाएं! देश भर में फैले मेरे परिवार के सभी सदस्यों को दीवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
शनिवार को भी 'X' पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीवाली की बधाई दी। उन्होंने लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और कहा कि वे जवानों के साथ त्योहार मनाने की अपनी परंपरा को आगे भी जारी रखेंगे।
उन्होंने लिखा, "आप सभी को दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"

साझा किया वीडियो संदेश

एक वीडियो संदेश साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि दीवाली के अवसर पर पूरा देश रोशनी से जगमगा उठा है। उन्होंने इस त्योहार को अंधकार के खिलाफ देश के संकल्प का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा, "नमस्कार! दीवाली का पावन पर्व है और पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह त्योहार अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प को दर्शाता है। आप सभी को दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह त्योहार और आपका आने वाला समय सुख, शांति और समृद्धि से भरा हो।"
प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ दीवाली मनाने की अपनी परंपरा का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि वे इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं और हर साल देश के बहादुर सैनिकों के बीच समय बिताना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा, "आपकी तरह ही, मैं भी दीवाली बहुत उत्साह के साथ मनाता हूं। जैसा कि आप जानते हैं, जवानों के बीच इस दिन को बिताना मेरी एक परंपरा बन गई है, जिसे मैं इस साल भी जारी रखूंगा। एक बार फिर, आप सभी को दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दीवाली की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने X पर एक पोस्ट में बैठक की जानकारी देते हुए कहा, "उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।"
दिवाली का पांच दिवसीय उत्सव 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद 7 नवंबर को छोटी दिवाली मनाई गई। आज मुख्य त्योहार और लक्ष्मी पूजा है, इसके बाद 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 10 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी।

Updated on:
8 Nov 2026, 8:44 AM IST
Published on: