
80th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और लाल किले के लिए रवाना हुए। उन्होंने लाल किले पर लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया।
मेरे प्यारे देशवासियों आज हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर दिलों की धड़कन वंदे मातरम की नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है। आज हर मन तिरंगा है। और देश उत्साह व उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है। आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। देश आज उन महान पुण्य सपूतों को याद करती है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग व बलिदान की पराकाष्ठा दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी पूरी जिंदगी खपा दी।
आज जो इस समारोह में उपस्थित हैं। उन सबके लिए आज का दिन खास है। आजादी के मौके पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम गूंज रहा है।
वंदे मातरम बिल संसद से पारित होने के बाद पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया गया। सभा स्थल पर मौजूद बैंड ने भी वंदे मातरम की धुन बजाई।
ध्वजारोहण से पहले पीएम नरेंद्र मोदी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
आज सुबह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है, जिनके साहस, बलिदान और अटूट संकल्प से देश को औपनिवेशिक शासन से मुक्ति मिली। उनके सपनों को साकार करने की दिशा में आज पूरा देश मिलकर 'विकसित भारत' के निर्माण में जुटा है।
उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश हर क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। आने वाले समय में देश की यह प्रगति और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी।