राष्ट्रीय

PM मोदी ने जब राहुल से बोला, ‘बेटा तुमसे न हो पाएगा’, तब कांग्रेस नेताओं ने दिया ऐसा रिएक्शन

PM Modi in Parliamemt: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग 99 सीटों पर उछल रहे हैं, वो 13 राज्यों में खाता नहीं खोल पाई है।

less than 1 minute read

मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के भी नतीजें आए। हमने 4 राज्यों में सरकार बनाई। यूपी से लेकर केरल, पंजाब से लेकर अरुणाचल तक हमारा वोट शेयर बढ़ा।

13 राज्यों में सीटें 0 और बन रहे हीरो-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग 99 सीटों पर उछल रहे हैं, वो 13 राज्यों में खाता नहीं खोल पाई है। लेकिन वो हीरो बन रहे हैं। कांग्रेस 16 राज्यों में अपने दम पर लड़ी लेकिन कही भी उसका स्ट्राइक रेट 25 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हैं। कांग्रेस ने अपने दम पर नहीं सहयोगियों के कंधों पर चढ़कर सीटें बढ़ाई है।

बेटा तुमसे न हो पाएगा

बता दें कि चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए Gangs of Wasseypur के उस फेमस डॉयलॉग का जिक्र किया जिसमें रामाधीर सिंह अपने बेटे जेपी को कहता है 'बेटा तुमसे न हो पाएगा', प्रधानमंत्री ने भी इसी तरह कहा तुमसे न हो पाएगा। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही संसद में मौजूद सांसद हंसने लगते हैं।

Updated on:
04 Jul 2024 09:08 pm
Published on:
02 Jul 2024 05:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर