5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संविधान को सर पर लेकर घूमने वाले जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू करने की हिम्मत नहीं रखते थे-PM मोदी

PM Modi in Parliament: प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के दौरान आंतकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि आज का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है।

less than 1 minute read
Google source verification

मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के दौरान आंतकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि आज का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है। कांग्रेस की सरकार के पास इतनी ताकत नहीं थी कि वो अपने ही लोगों पर हुए हमलों का बदला ले सके।

संविधान को सर पर लेकर घूमने वाले... पीएम मोदी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संविधान को सर पर लेकर घूमने वाले जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू करने की हिम्मत नहीं रखते थे। हमारी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 की दिवार को गिराकर देश की मुख्य धारा से जोड़ा। हमें अगले 5 साल के दौरान अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ना है।

ये भी पढ़ें: Breaking: मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझता हूं, क्योंकि लगातार झूठ बोलने के बाद भी उन्हें…, लोकसभा में बोले PM मोदी