राष्ट्रीय

World Heritage: पीएम मोदी आज विश्व धरोहर समिति की बैठक का करेंगे उद्घाटन, UNESCO महानिदेशक होगीं शामिल

World Heritage Committee 2024: भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की मेजबानी कर रहा है। इसका आयोजन 21 से 31 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। PM Modi आज करेंगे उद्घाटन-

less than 1 minute read
Narendra Modi
Narendra Modi

World Heritage Committee New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। 21 से 31 जुलाई तक चलने वाले सत्र में 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। विश्व धरोहर समिति की बैठक साल में एक बार होती है। भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है।

Bharat Mandapam New Delhi

भारत पहली कर रहा मेजबानी

विश्व धरोहर से संबंधित सभी मामलों के प्रबंधन और सूची में शामिल किए जाने वाले स्थलों पर निर्णय से संबंधित चर्चा होगी। इसमें 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा, भारत मंडपम में भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स प्रदर्शनी में देश में वापस लाई गई कुछ कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। अब तक 350 से अधिक कलाकृतियां वापस लाई जा चुकी हैं। इसके अलावा, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सदियों पुरानी सभ्यता, भौगोलिक विविधता, पर्यटन स्थलों और सूचना प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आधुनिक विकास को उजागर करने के लिए 'अतुल्य भारत' (Incredible India) प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Published on:
21 Jul 2024 08:46 am