राष्ट्रीय

वनडे जैसा फोकस, टी-20 जैसी तेजी से फैसले, पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से रिश्ते को क्रिकेट से जोड़ा

PM Narendra Modi Australia Visit- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया से हुआ यूरेनियम का करार, ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मॉस्टिन से भी की मुलाकात
2 min read
Jul 09, 2026
PM Narendra Modi linked the relationship with Australia to cricket
पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज

PM Narendra Modi - पीएम नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं वे CEO फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में शामिल हुए। इसी बीच मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के साथ यूरेनियम की डील हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में समझौतों की घोषणा की। दोनों देशों में व्यापार, ऊर्जा, स्पेस, रक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स आदि क्षेत्र में समझौते हुए हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से भारत के संबंधों को क्रिकेट से जोड़ा। उन्होंने कहा कि हम एजेंडे पर वनडे जैसा फोकस रख रहे हैं और टी-20 जैसी तेजी से फैसले ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मॉस्टिन से भी मुलाकात की।

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम की सप्लाई मिलने से भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मजबूती मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देश क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। उन्होंने बताया कि कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा। इससे भारत के गगनयान मिशन में तेजी आएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते को क्रिकेट जैसा बताया। उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकातें क्रिकेट के समान होती हैं। एजेंडे में वनडे जैसा फोकस है और फैसले टी-20 की तरह तेजी से होते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी को पीएम नरेंद्र मोदी ने टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत करार दिया।

प्रेस कान्फेंस को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी संबोधित किया। उन्होंने भारत के साथ हुए समझौते की अहमियत बताई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि अब तक दोनों देशों की सप्लाई चेन तो जुड़ी थी लेकिन हमारी नीतियां अलग थीं। यह दूरी अब खत्म हो जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि आज हमने 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया परमाणु सहयोग समझौते के तहत भारत को यूरेनियम देने का करार किया है। हम भारत को अपना अहम सुरक्षा साझेदार मानते हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लक्ष्य लेकर काम कर रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के कई कारोबारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत में पेंशन की बचत एक पवित्र अमानत मानी जाती है, हम इसे सिर्फ कैपिटल नहीं, परिवारों का भरोसा मानते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पेंशन फंड्स 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक एसेट्स मैनेज करते हैं। पीएम ने कहा कि भारत आपके फंड्स को सुरक्षित रखते हुए ग्रोथ का अवसर देता है।

Updated on:
09 Jul 2026 12:50 pm
Published on:
09 Jul 2026 12:49 pm
Also Read
View All