राष्ट्रीय

‘नीतीश ने वर्षों तक की बिहार की सेवा, अब सम्राट चौधरी अपनी टीम के साथ आगे बढ़ा रहे विकास का मिशन’, वैशाली में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए विकास, लोकतंत्र और जनकल्याण के प्रति NDA सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने छठ महापर्व के बाद विकास के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 3:49 PM IST
PM modi news
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo-IANS)

PM Modi Speech: बिहार में वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जुटे लोगों की तस्वीर को कोई भी कैमरा पूरी तरह कैद नहीं कर सकता। यह विशाल जनसैलाब प्रदेश में विकास के प्रति बढ़ती जागरूकता और लोगों की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आस्था और लोकविश्वास के महापर्व छठ का समापन अभी हुआ है। अब छठी मैया के आशीर्वाद से हम विकास का महापर्व मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने इस जनसमूह को विकास के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और संकल्प का प्रतीक बताया।

सबका साथ-सबका विकास के साथ बढ़ रहे आगे- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में, हम 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। हमने लोकतंत्र की शक्ति का उपयोग जन-कल्याण के माध्यम के रूप में किया है। यही कारण है कि NDA सरकार के मौजूदा कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर, लोकतंत्र की इस पवित्र भूमि वैशाली को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया है। 

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास, सुशासन और बिजली व्यवस्था में हुए बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद और भरोसे के साथ विकास का नया रास्ता चुना था। लंबे समय तक कठिनाइयों का सामना करने वाले बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन के प्रति नया विश्वास पैदा हुआ।

नीतीश कुमार ने कई वर्षों तक बिहार की सेवा- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने कई वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की सेवा की। अब उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम विकास के इस मिशन को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में आज हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।

रामविलास पासवान को भी किया याद

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह उनके सपनों को साकार करने की दिशा में काम हो रहा है, उसे देखकर जहां भी उनकी आत्मा होगी, वह हम सभी को आशीर्वाद दे रही होगी।

बिजली के क्षेत्र में बिहार ने हासिल की नई उपलब्धि

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की बिजली व्यवस्था में आए बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने न केवल बिजली आपूर्ति का नेटवर्क विस्तारित किया, बल्कि बिजली के मामले में सरप्लस राज्य बनने की उपलब्धि भी हासिल की। इससे बिहार की विकास यात्रा को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। आज शुरू की गईं और जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, वे राज्य के बुनियादी ढांचे और विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Updated on:
21 Nov 2026, 3:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘कांग्रेस की संस्कृति की खासियत है गुंडागर्दी’, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने मेटा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर साधा निशाना

‘कश्मीर घाटी में कोई स्थानीय आतंकी नहीं बचा, पुलवामा में लश्कर का आखिरी लोकल आतंकी भी मारा गया’- अमित शाह

पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की गर्मजोशी से मुलाकात, एक-दूसरे को लगाया गले

मेटा के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस में तोड़फोड़, मुंबई में भी विरोध

‘शौचालय बनाने की बात पर संसद में उड़ाया था मजाक’, IIT खड़गपुर में पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा; सेमीकंडक्टर पर भी की बड़ी बात