राष्ट्रीय

केरल बम ब्लास्ट: पुलिस का बड़ा खुलासा, शातिर दिमाग का है आरोपी, घर बैठकर बनाया बम

Kerala bomb blast: केरल पुलिस ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी पूर्व में खाड़ी देश में काम करता था। इसके साथ ही वह शातिर दिमाग का है।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2023, 5:35 PM IST
 police big revelation in kerala bomb blast accused made bomb at home

केरल के एर्नाकुलम जिले के एक चर्च में रविवार को हुए प्रार्थना सभा के दौरान बम ब्लास्ट को लेकर केरल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी डोमिनिक मार्टिन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया था कि उसने ही चर्च में आईईडी बम रखा था, जिसके चलते विस्फोट हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू की दी।

शुरुआती जांच के दौरान ये बात सामने आया है कि वह एक शातिर दिमाग का अपराधी है। उसने घर पर बैठे-बैठे इंटरनेट की माध्यम से बम बनाना सीखा और वह तीन हजार रुपये की मामूली रकम में बम बनाकर इस घटना को अंजाम दिया।

आरोपी ने बताया कैसे बनाया बम

केरल पुलिस ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी पूर्व में खाड़ी देश में काम करता था। लेकिन कुछ दिनों पहले उसने अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी छोड़ दी और वापस केरल आ गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मार्टिन की गिरफ्तारी का दस्तावेजीकरण किया।

मंगलवार को, विशेष जांच दल महत्वपूर्ण सबूतों की तलाश में मार्टिन के साथ अलुवा के पास अथानी में उनके आवास पर गया, जहां ऐसा माना जाता था कि विस्फोटक उपकरण इकट्ठे किए गए थे। कई घंटों की पूछताछ के दौरान, मार्टिन ने पुलिस को बम तैयार करने की डिटेल प्रक्रिया बताई।

बम बनाने में यूज होने वाले सामानों का बिल पेश किया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार ने बताया कि जब मार्टिन ने रविवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, तो उसने खरीदी गई सामग्रियों की रसीद पेश कीं, जिससे उसके खिलाफ मामला और मजबूत हो गया। साथ ही उसने पेट्रोल खरीदने का बिल भी पुलिस को दिखाया था। मार्टिन को बहुत ही तेज दिमाग और मेहनती माना जाता है।

हालांकि अच्छी नौकरी छोड़ विस्फोट की घटना को अंजाम देने की बात ने पुलिस अधिकारियों को हैरान कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स में उसकी जानकारी ने मामले से जुड़े रहस्य को और गहरा कर दिया है।

सरकारी वकील लेने से इंकार खुद करेगा पैरवी

पुलिस ने बताया कि आरोपी मार्टिन को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उसे अपना पक्ष रखने के लिए और उसे कानूनी सहायता देने के लिए वकील की पेशकश की गई। लेकिन इसके बाद भी मार्टिन ने खुद का प्रतिनिधित्व करने पर जोर दिया।

उसने स्पष्ट रूप से कहा कि उसे पैसे की परेशानी नहीं है, बल्कि उसे पसंद है। वहीं, केरल पुलिस ने बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में परीक्षण पहचान परेड के लिए एक आवेदन जमा किया जाएगा, जो कानूनी प्रक्रिया में एक प्रक्रियात्मक कदम है।

NIA कर रहीं मामले की जांच

केरल में हुए ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से फोन पर बात की और एक कन्वेंशन सेंटर में बम विस्फोट के बाद राज्य की स्थिति के बारे में जाना। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया। केंद्र लगातार राज्य के हालात पर नजर बनाए हुए है।

Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे