राष्ट्रीय

निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान, ‘सम्राट चौधरी को सीएम पद से हटाए भाजपा’

Bankipur Assembly by-election results: बांकीपुर उपचुनाव में निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा से सम्राट चौधरी को सीएम पद से हटाने की मांग की, बिहार के विकास पर भी दिया बयान।
less than 1 minute read
Aug 03, 2026
Bankipur Bypoll Result, Bankipur Election Result, Prashant Kishor, Jan Suraaj Party, Neeraj Kumar BJP, Rekha Kumari RJD, Bihar Bypoll 2026,
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Prashant Kishor Bankipur by-election: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। प्रशांत किशोर निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। उनका बयान भी सामने आया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के विकास के लिए स्पेशल प्लान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम बिहार का विकास चाहते हैं। बांकीपुर में अगले 2 से 3 महीनों में बदलाव दिखने लगेगा। वहीं, जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने कहा कि मैं बांकीपुर के लोगों को दिल से धन्यवाद देती हूं। उन्होंने इस जीत के लिए बहुत मेहनत की।

26वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर 53,566 वोट के साथ 15,864 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, BJP के नीरज कुमार को 37,702 वोट मिले हैं जबकि RJD की रेखा कुमारी 11,933 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मतगणना जारी है।

25वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त 15 हजार के करीब

25वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर 50,976 वोट के साथ 14,953 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, BJP के नीरज कुमार को 36,023 वोट मिले हैं जबकि RJD की रेखा कुमारी 11,515 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...

Updated on:
03 Aug 2026 04:31 pm
Published on:
03 Aug 2026 04:27 pm
Also Read
View All
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त पर BJP का पहला बयान, विजय सिन्हा बोले- हम EVM पर ठीकरा नहीं फोड़ते, जनादेश सर्वोपरि

Bankipur By-Election Result: बीजेपी के पिछड़ने पर तेज प्रताप का नीतिन नवीन पर तंज, बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी सीट नहीं बचा पाए

‘PM मोदी माफी मांगें, आधी रात इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते है’, मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम-गृह मंत्री पर हमला

टीएमसी का बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- ‘रबर स्टैंप’ अध्यक्ष बनाने की कीमत चुकानी पड़ेगी

अभिजीत दीपके का BJP नेताओं को खुला चैलेंज, बोले- मैं डिग्री दिखाऊंगा, क्या सम्राट भी दिखाएंगे?