राष्ट्रीय

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान की प्रशांत किशोर ने की तारीफ, जानें वजह

BPSC Protest: प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरा समर्थन किया ये महत्वपूर्ण बात नहीं है लेकिन बिहार के बच्चों का समर्थन करने के लिए चिराग पासवान का स्वागत करना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2025, 4:35 PM IST
prashant kishor

BPSC Candidates Protest: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा कराने की मांग का केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने समर्थन किया है। चिराग पासवान के समर्थन वाले बयान पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इसका स्वागत किया जाना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरा समर्थन किया ये महत्वपूर्ण बात नहीं है लेकिन बिहार के बच्चों का समर्थन करने के लिए चिराग पासवान का स्वागत करना चाहिए। पीके ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि वे सुलझे हुए व्यक्ति और नेता है।

BJP और JDU नेताओं से मांगा जवाब

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि अब NDA के घटक दलों से आपकों सवाल करना है कि अभी विपक्ष बोल रहा था, लेकिन अब भारत सरकार में मंत्री और आपके सहयोगी दल के नेता बोल रहे हैं कि BPSC की परीक्षा में धांधली हुई है और फिर से परीक्षा होनी चाहिए। अब जेडीयू और बीजेपी के नेताओं को इस पर जवाब देना चाहिए।

क्या बोले थे चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा हर किसी का अपनी-अपनी बात रखने का तरीका होता है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने क्या किया और क्या कह रहे हैं इस पर टिप्पणी किए बिना मैं प्रशांत किशोर के अनशन करने के मुद्दे से सहमति रखता हूं। उन्होंने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों की दोबारा एग्जाम कराई गई, जो कि गलत है।

‘परीक्षा में गड़बड़ी नहीं होती तो दोबारा परीक्षा नहीं होती’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परीक्षा में हुई धांधली को सही बताया। उन्होंने कहा कि अगर एग्जाम में गड़बड़ी नहीं हुई होती तो दोबारा परीक्षा नहीं कराई जाती। बता दें कि 13 दिसंबर को बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई थी। लेकिन छात्रों ने परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाया है और परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर राजधानी पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को गर्दनीबाग पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की थी।

Updated on:
19 Jan 2025, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में सख्ती, निखिल वागले वर्चुअली तो संजय राउत को व्यक्तिगत रूप से होना होगा पेश

बिहार चुनाव नतीजों के बाद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बयानबाजी छोड़, अपनी पार्टी पर ध्यान दें

हरदीप सिंह पुरी पर बीजेपी का भरोसा, पंजाब चुनाव से पहले मध्य प्रदेश से राज्य सभा प्रत्याशी बनाकर क्या दिया सियासी संदेश?

‘उम्मीदवारों को हराने की पूरी कोशिश हुई’, पटना शिक्षक MLC चुनाव जीतने के बाद भी तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण 3 लोगों की मौत, 55,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला, NDRF के DIG ने दी जानकारी