राष्ट्रीय

प्री-मानसून लेगा करवट: अगले 48 घंटे जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून करवट लेने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश होगी।

2 min read
May 13, 2026
Heavy Rain Alert issued by IMD

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) ने जब से देश में दस्तक दी है, तब से भारी बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। मानसून (Monsoon) के 2025 सीज़न के दौरान देशभर में बहुत अच्छी बारिश हुई थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मौसम एक्सपर्ट्स ने उम्मीद जताई है कि 2026 में भी जोरदार बारिश देखने को मिलेगी, लेकिन अल-नीनो के असर की संभावना भी बनी हुई है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून करवट लेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

प्री-मानसून अब केरल में करवट लेगा और अपना असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने केरल में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

कर्नाटक में मौसम का कैसा रहेगा मिज़ाज?

मौसम का मिज़ाज कर्नाटक में बदला हुआ नज़र आएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कर्नाटक में अगले 48 घंटे जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून करवट लेगा और इसका असर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, माहे, यनम, कराईकल, रायलसीमा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। हवा की रफ्तार 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रेंज में रहने का पूर्वानुमान है।

Also Read
View All