राष्ट्रीय

प्री-मानसून दिखाएगा तेवर: 12-15 मई को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून तेवर दिखाने वाला है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 12-15 मई को कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
2 min read
May 11, 2026
IMD issues Heavy rain alert
IMD issues Heavy rain alert

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) की दस्तक के बाद से देश का मौसम बदल गया है। कई राज्यों में इस वजह से एक बार फिर बारिश के दौर की शुरुआत हो गई है और मौसम में बदलाव का असर दिख रहा है। कुछ समय पहले मौसम एक्सपर्ट्स ने संभावना जताई थी कि 2026 में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी, क्योंकि मानसून (Monsoon) 2025 सीज़न में शानदार बारिश हुई थी और कई राज्यों में तो बारिश ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। हालांकि अल-नीनो के प्रभाव की संभावना भी बनी हुई है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून तेवर दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 12-15 मई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश में प्री-मानसून तेवर दिखाएगा जिसका असर मौसम पर दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 12-15 मई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार, माहे, यनम, कराईकल, रायलसीमा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश होगी।

इन राज्यों में होगी रिमझिम बारिश

देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 12-15 मई को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में रिमझिम बारिश होगी।

तेज़ हवा, आंधी, बिजली गरजने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने 12-15 मई को उत्तरपश्चिम भारत, पश्चिम भारत, पूर्वी और मध्य भारत, दक्षिण भारत और उत्तरीपूर्व भारत के बारिश प्रभावित राज्यों में तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग राज्यों में हवा की रफ्तार अलग-अलग रहेगी, जिसकी रेंज 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इस दौरान कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।