राष्ट्रीय

देश में फिर बदलेगा मौसमः लू और गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्यों में 29, 30, 31 मई को भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने 29 से 31 मई तक कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। प्री-मानसून गतिविधियों से तापमान में गिरावट आने की संभावना।

3 min read
May 29, 2026
राजस्थान के अजमेर जिले में गर्मी और भीषण लू के बीच एक महिला छाते से गाय को छाया देते हुए। (File Photo - IANS)

Pre-Monsoon: मानसून के आगमन से पहले देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, नए और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मई से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं लू का प्रकोप काफी हद तक कम हो जाएगा। वहीं, 29, 30 और 31 मई के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई राज्यों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

पूर्वोत्तर भारत

मानसून पूर्व गतिविधियों के चलते पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 29 से 31 मई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

दिल्ली, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता का तापमान

शहरतारीखन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली29 मई31°C43°C
30 मई32°C44°C
31 मई31°C44°C
जयपुर29 मई26°C42°C
30 मई25°C41°C
31 मई25°C42°C
मुंबई29 मई28°C34°C
30 मई27°C34°C
31 मई28°C35°C
बेंगलुरू29 मई21°C33°C
30 मई20°C32°C
31 मई20°C32°C
कोलकाता29 मई27°C35°C
30 मई27°C36°C
31 मई28°C36°C

पूर्वी भारत

IMD के मुताबिक, 29 से 31 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक, बिजली गिरने तथा हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

30 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में तथा 29 मई को बिहार में छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिहार में 29 मई को ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूर्वी भारत में 29 से 31 मई अवधि के दौरान तापमान में 2-4°C की गिरावट संभव है।

उत्तर-पश्चिम भारत

29 मई को हिमाचल प्रदेश और 30 मई को जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ छिटपुट से लेकर हल्की व्यापक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, 29 और 30 मई को उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ हल्की से व्यापक बारिश होने की संभावना है।

31 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 मई को तथा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 और 30 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 29 मई को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में 29 से 31 मई के बीच तापमान में 6-8°C के बीच गिरावट आ सकती है।

मध्य और पश्चिमी भारत

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में भी प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 29, 30 और 31 मई को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

31 मई से कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 29 मई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त, 31 मई से गुजरात क्षेत्र में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत में 29 से 31 मई के बीच तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की गिरावट आ सकती है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 29 से 31 मई तक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 31 मई जबकि रायलसीमा में 30-31 मई के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, केरल और माहे में 29 मई के दौरान छिटपुट बारिश संभव है। दक्षिण प्रायद्वीपीय में 29 और 31 मई के बीच तापमान में 2-3°C की गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें

प्री-मानसून दिखाएगा नया खेल: 27, 28 और 29 मई को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
Also Read
View All