राष्ट्रीय

प्री-मानसून हुआ तेज: अगले 3 दिन भारी बारिश, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून तेज़ हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिन कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
2 min read
May 05, 2026
Heavy rain alert issued by IMD
Heavy rain alert issued by IMD

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) ने जब से दस्तक दी है, देशभर में मौसम के तेवर बदल गए हैं। कई राज्यों में एक बार फिर तेज़ बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून तेज़ हो गया है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 3 दिन कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसे रहेंगे मौसम के तेवर?

केरल में प्री-मानसून तेज़ हो गया है और असर भी दिखा रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिन केरल में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

तमिलनाडु में भी मौसम के बदलने का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिन तमिलनाडु में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, माहे, यनम, रायलसीमा, कराईकल, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी अगले तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई जगह हल्की-मध्यम बारिश, 30-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

2025 में मानसून (Monsoon) के सीज़न में देशभर में बेहतरीन बारिश हुई थी। 2026 में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया था। हालांकि अल-नीनो की संभावना भी है, लेकिन इसके बावजूद अच्छी बारिश की उम्मीद बरकरार है।