राष्ट्रीय

मौसम का बदला मिज़ाज: 10, 11 और 12 अप्रैल को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: देश में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 10, 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश होगी।

2 min read
Apr 10, 2026
IMD issues Heavy Rain Alert

कई राज्यों में जोरदार बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। पिछले साल मानसून (Monsoon) का सीज़न काफी अच्छा रहा और इस दौरान देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। पिछले साल अच्छी बारिश के बाद 2026 में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है और मौसम में बदलाव से तेज़ हुई बारिश से पूर्वानुमान सही होता दिख रहा है। देश में अब मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 10, 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10, 11 और 12 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह रिमझिम-मध्यम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व भारत में भी मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में 10, 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में भी मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अप्रैल को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में भी मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10, 11 और 12 अप्रैल को महाराष्ट्र और गोवा में कुछ जगहों पर जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बारिश वाले इलाकों में तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत भारत में भी मौसम का मिज़ाज बदल गया है है। ऐसे में मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

Also Read
View All