राष्ट्रीय

प्री-मानसून दिखाएगा नया अंदाज़: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2026, 3:34 PM IST
Heavy Rain Alert issued by IMD
Heavy Rain Alert issued by IMD

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) देश में दस्तक देने के बाद से ही असर दिखा रहा है। इसके असर से कई राज्यों में तेज़ बारिश का दौर शुरू हो गया है। देश में मानसून (Monsoon) की एंट्री में अब ज़्यादा समय नहीं बचा है। पिछले साल मानसून के दौरान देशभर में बेहतरीन बारिश देखने को मिली थी और इस साल भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

केरल में 26 मई तक मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि इससे पहले अब प्री-मानसून केरल में नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग नेअगले 72 घंटे केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम का अंदाज़?

तमिलनाडु में भी प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे तमिलनाडु में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, माहे, यनम, कराईकल, रायलसीमा, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने का भी अलर्ट है। हवा की रफ्तार 30-70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।