राष्ट्रीय

राममंदिर के उद्धाटन से पहले धनुषकोडी पहुंचे PM मोदी, यहीं हुआ था राम सेतु का निर्माण

PM Modi reached Dhanushkodi: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अरिचल मुनाई पहुंचे हैं। कहा जाता है कि अरिचल मुनाई वही स्थान है भगवान राम ने अयोध्या जाने के लिए राम सेतु का निर्माण किया था।  
less than 1 minute read
pn_namo.jpg


22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम भक्ती में पूरी तरह से डूब चुके है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से 11 दिन पहले ही उन्होंने विशेष अनुष्ठान शुरु कर दिया है। इस दौरान वह यम नियम का पालन कर रहे हैं। ऐसे में अयोध्या जाने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री रविवार (21 जनवरी) को धनुषकोडी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान वह अरिचल मुनाई भी गए।

जहां हुआ रामसेतु का निर्माण वहां पहुंचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अरिचल मुनाई पहुंचे हैं। कहा जाता है कि अरिचल मुनाई वही स्थान है भगवान राम ने अयोध्या जाने के लिए राम सेतु का निर्माण किया था। बता दें कि तमिल भाषा के कोठंडाराम का अर्थ है धनुषधारी राम। शनिवार को उन्होंने श्रीरंगम और रामेश्वरम में श्री रंगनाथस्वामी और अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिरों का दौरा किया था। रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे प्रधानमंत्री

बता दें कि सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का यह छोटा सा मुहूर्त निकला गया है। इसी दौरान राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान खुद प्रधानमंत्री मोदी गर्भ गृह में मौजूद रहेंगे। इसके लिए वह कल सुबह करीब साढ़े 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।

Published on:
21 Jan 2024 11:39 am
Also Read
View All
TMC छोड़ेंगे कुणाल घोष? स्वतंत्रता दिवस पर बागी खेमे के कार्यक्रम में पहुंचे, सियासी अटकलें तेज

Independence Day: 15 अगस्त को आजादी के पक्ष में क्यों नहीं थे ज्योतिषी? क्यों माउंटबेटन इसी डेट को लेकर थे अड़े!

पिता वेंटिलेटर पर थे, उनकी देखभाल के लिए H-1B पर भारत लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अमेरिकी कंपनी ने फोन पर ही नौकरी से निकाला

Jharkhand Protest: ‘राहुल गांधी मामले को देख रहे, 2-3 में खत्म हो जाएगा आंदोलन’, स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के प्रदर्शन पर कांग्रेस का बयान

Meta का 800 करोड़ का ऑफर! IIT कानपुर के पूर्व छात्र त्रपित बंसल की AI दुनिया में ऐसी धाक कि मच गई हलचल