राष्ट्रीय

संसद में महिला आरक्षण बिल पर प्रियंका गांधी ने पीएम को घेरा, कहा- ‘महिलाओं को अधूरा सच बता रहे हैं प्रधानमंत्री’

Priyanka Gandhi Speech in Parliament Today: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि आरक्षण की पहल कांग्रेस ने की थी और BJP ने इसका विरोध किया था, साथ ही मौजूदा बिल की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए है।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2026, 6:51 PM IST
Priyanka Gandhi Speech in Parliament Today
Priyanka Gandhi Speech in Parliament Today (Image: Sansad TV)

Priyanka Gandhi in Parliament: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की शुरुआत कांग्रेस सरकारों ने की थी, जबकि उस समय भारतीय जनता पार्टी ने इसका विरोध किया था।

कांग्रेस के प्रयासों को गिनाया

प्रियंका गांधी ने संसद में कहा कि पंचायतों और नगरपालिकाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार ने पेश किया था, हालांकि उस समय यह पारित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि बाद में पी.वी. नरसिंह राव की कांग्रेस सरकार ने इस व्यवस्था को लागू किया, जिसके चलते आज लाखों महिलाएं स्थानीय निकायों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

प्रियंका ने बताया कि आज देश में करीब 40 लाख पंचायत प्रतिनिधियों में से लगभग 15 लाख महिलाएं लोकतंत्र में भागीदारी कर रही हैं।

'आधी बात ही बताते हैं प्रधानमंत्री…'

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रधानमंत्री जी ने महिला आरक्षण का जिक्र किया, लेकिन हमेशा की तरह आधी बात ही बताई। उन्होंने यह तो कहा कि विरोध हुआ था, लेकिन यह नहीं बताया कि विरोध किसने किया था। विरोध तो आप ही (BJP) ने किया था।” इस बयान के बाद सदन में तीखी बहस देखने को मिली।

UPA सरकार के प्रयासों का जिक्र

कांग्रेस नेता ने कहा कि 2010 में मनमोहन सिंह की सरकार ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महिला आरक्षण को लेकर फिर से पहल की थी। उन्होंने बताया कि यह विधेयक राज्यसभा में पारित भी हुआ था लेकिन लोकसभा में आम सहमति नहीं बन पाने के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका।

राहुल गांधी के पत्र का जिक्र

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि 2018 में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर 2019 तक महिला आरक्षण लागू करने की मांग की थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “प्रधानमंत्री राहुल गांधी का मजाक तो बनाते हैं लेकिन उनकी बातों पर ध्यान भी देते हैं। उसी का नतीजा है कि आज इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है।”

मौजूदा बिल पर उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा विधेयक में कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि नई जनगणना के आधार पर आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों को क्यों छोड़ा गया। आगे कहा, “ऊपर से देखने पर सब ठीक लगता है, लेकिन गहराई में राजनीति नजर आती है।”

महिलाएं पहचान लेती हैं सच्चाई

कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा दिखाया जा रहा है कि BJP ही महिला आरक्षण की सबसे बड़ी समर्थक है। उन्होंने कहा, “महिलाओं में यह खासियत होती है कि वे बार-बार बहकाने वालों को पहचान लेती हैं… थोड़ा सावधान रहिए, पकड़े जाएंगे।”

Updated on:
16 Apr 2026, 6:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Double Murder case solved: सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा, शिक्षिका सहेली के पति ने की थी मां-बेटे की नृशंस हत्या, पैसे देने से मना करने पर मार डाला

वोटिंग से पहले डॉ. संजीव के घर STF पहुंचने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- पटना से दिल्ली तक दहशत, जनता देगी जवाब

भगवंत मान का अमित शाह पर पलटवार, बोले- पंजाब में सरकार 3.25 करोड़ लोगों की मर्जी से बनेगी, शाह की इच्छा से नहीं

Delhi Cyber Fraud Gang: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पांच बैंकरों समेत छह गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी से विदेश भेजते थे पैसा

PM मोदी को याद आए स्वामी चिन्मयानंद, बोले- 33 साल पीछे चला गया, गुजरात CM बनने से पहले हुई थी मुलाकात