यह मामला अकेला नहीं है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों ने कई ऐसे गिरोह पकड़े हैं, जिनमें चीनी हैंडलर भारतीय म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे थे। क्रिप्टोकरेंसी, खासकर यूएसडीटी, ठगों का पसंदीदा जरिया बन चुका है क्योंकि इससे पैसा ट्रैक करना मुश्किल होता है। केरल में भी पहले कई मामलों में स्थानीय बैंक खातों का दुरुपयोग सामने आया है। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर रोज हजारों शिकायतें दर्ज होती हैं, जिनमें निवेश फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और लोन ऐप स्कैम शामिल हैं।