ब्लॉक ऑफिस में बने मतदान केंद्र के बाहर दोनों गुटों के आक्रामक होने की खबर मिलते ही बाढ़ के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) रामकृष्ण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उपद्रवी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे स्थिति को और बिगड़ने से रोक लिया गया।