क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के कोटा, दिल्ली और अब हरियाणा के सोनीपत में छापेमारी कर गैंग के मजबूत नेटवर्क को ध्वस्त किया है। सोनीपत से गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान समीर, जतिन और अंकित खटक के रूप में हुई है। इन्हें मुंबई लाया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार समीर इस पूरी साजिश की मुख्य कड़ी माना जा रहा है। वह गैंग के प्रमुख हैंडलर अनिल पंडित और मुख्य शूटर रेहान के बीच पुल का काम कर रहा था। समीर पर ही हमले के लिए हथियार और पैसों का इंतजाम करने का गंभीर आरोप है।