राष्ट्रीय

ED की चार्जशीट में प्रियंका गांधी का आया पहली बार नाम, जमीन घोटाला केस में पति रॉबर्ट वाड्रा हैं आरोपी

Priyanka Gandhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले आरोप में जो चार्जशीट दाखिल किया है उसमें प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2023, 10:14 AM IST
  Priyanka Gandhi name appears in ED charge sheet investigation underway against  Robert Vadra in land scam case

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए नई मुसिबत खड़ी हो गई है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन की खरीद से जुड़े मामले में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में प्रियंका गांधी का भी जिक्र है। हालांकि उनको इस केस में आरोपी नहीं बनाया गया है। लेकिन उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का नाम जरुर शामिल किया गया है।

क्या है मामला

बता दें कि ये पूरा मामला हरियाणा के फरीदाबाद में जमनी खरीद से यह जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक साल 2005-2006 के बीच फरीदाबाद के अमीपुर गांव में एचएल पाहवा (थंपी के करीबी) प्रोपर्टी डीलर के जरिये रॉबर्ट वाड्रा ने करीब 40.8 एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसे दिसंबर साल 2010 में पाहवा को ही वापस बेच दिया था।

इसी तरह प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर भी इसी अमीपुर गांव में साल अप्रैल 2006 में खरीदी गई थी, जिसे फरवरी 2010 में पाहवा को ही वापस बेच दिया गया था। ईडी का कहना है कि वाड्रा और थम्पी के रिश्ते काफी लंबे हैं और दोनों एक जैसा व्यापार करने के अलावा भी कई काम मिलकर करते हैं। ये एक बड़ा मामला है, जो भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से संबंधित है।

रॉबर्ट वाड्रा पर लगा है आरोप

रॉबर्ट वाड्रा पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक नए मुकदमे में आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने लंदन में एक मकान के पुनर्निर्माण कराया और उसमे ठहरे। यह मकान कथित रूप से संजय भंडारी के खिलाफ धन शोधन मामले में 'अपराध से अर्जित आय' का हिस्सा है। संजय भंडारी 2016 में ब्रिटेन भाग गया और ब्रिटेन सरकार ने ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कानूनी अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए इस साल जनवरी में भारत में उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी।

इस मामले में वाड्रा का नाम पहली बार आया है और ईडी ने एक बयान में जारी करके इसे सार्वजनिक किया है। इस जांच का मुख्य उद्देश्य विदेश में कथित अघोषित संपत्ति रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ धन शोधन और कर चोरी के आरोपों की जांच करना है। ईडी ने बताया कि उसने इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे अनिवासी भारतीय (एनआरआई) कारोबारी सी सी या चेरुवथुर चकुट्टी थंपी और ब्रिटेन के नागरिक सुमित चड्ढा के खिलाफ नया आरोपपत्र दाखिल किया है

Published on: