राष्ट्रीय

‘तेरा चाचा चोर है…’ सुनते ही प्रियंका गांधी ने जड़ दिया था थप्पड़, इमरजेंसी के बाद स्कूल में हुआ था यह किस्सा

Priyanka Gandhi: राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की नई किताब पर चर्चा का वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रियंका गांधी ने इमरजेंसी के बाद के दिनों और स्कूल में एक बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्सा सुनाया। वहीं राहुल ने बताया कि बचपन में वह बागी स्वभाव के थे, जबकि प्रियंका नियमों का पालन करती थी।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 11:14 AM IST
Priyanka Gandhi Childhood
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी (फोटो सोर्स- ANI)

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने बचपन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के बाद जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं, तब परिवार को दूसरा घर शिफ्ट करना पड़ा था। उस दौर में स्कूल में एक बच्चे ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर ऐसी बात कह दी कि प्रियंका ने उसे थप्पड़ मार दिया। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह पुराना किस्सा साझा किया। इस बातचीत में राहुल ने अपने और प्रियंका के बचपन के स्वभाव से जुड़े कई राज भी खोले।

चाचा को चोर कहने पर बच्चे को मारा थप्पड़

प्रियंका गांधी ने स्कूल के दिनों का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि मुझे याद है कि एक छोटा लड़का मेरे पास आया और बोला- 'तेरा चाचा जेल में है, तेरा चाचा चोर है।' मैंने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया और हम वहां से चल दिए। वह रोने लगा, फिर हम टीचर के पास गए और मुझे डांट पड़ी।

इस घटना के जरिए प्रियंका ने बताया कि इमरजेंसी के बाद राजनीतिक हालात का असर उनके बचपन पर भी पड़ा था। उस समय परिवार को लेकर स्कूल में भी इस तरह की बातें सुनने को मिलती थी।

राहुल बोले, प्रियंका नियम मानती थी और मैं बागी था

बातचीत में राहुल गांधी ने अपने और प्रियंका के स्वभाव का अंतर भी बताया। उन्होंने कहा, 'स्कूल में भी मेरी बहन और मुझमें काफी फर्क था। मेरी बहन प्रीफेक्ट थी और मैं सुपर प्रीफेक्ट था। यह फर्क इसलिए था क्योंकि वह बागी नहीं थी। वह नियमों का पालन करने वाली थी, वह हमेशा नियमों को मानती थी। वह बहुत प्यारी और अच्छी थी, जबकि मैं बागी किस्म का था, सवाल पूछता था और दूसरों को परेशान करता था। इसलिए, मैं हमेशा एक तरह के दबाव में रहता था।'

इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं इस सिस्टम के हिसाब से बिल्कुल सही थी और ये बिल्कुल अलग थे। आज भी जैसे संसद में होता है, बिल्कुल वैसा ही फर्क है। क्लास में भी यही होता था- टीचर आते थे, हम गुड मॉर्निंग या नमस्ते कहते थे, फिर स्टैंडअप, सिटडाउन और अटेंडेंस होती थी। लेकिन राहुल अपनी ही दुनिया में खोए रहते थे. तो, बस वही फर्क है।

स्कूल में राहुल के बगल में कोई नहीं बैठा

राहुल गांधी ने स्कूल से जुड़ी एक और याद साझा की। उन्होंने बताया कि जब मैं उस दिन स्कूल पहुंचा तो मेरे बगल में कोई नहीं बैठा, वहां एक गैप था। मैं सोच रहा था कि गैप क्यों है, मेरे बगल में कोई क्यों नहीं बैठा। लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा और मैं चुपचाप बैठ गया।

Updated on:
24 Nov 2026, 11:14 AM IST
Published on: