राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी की पुरानी दोस्त बनेंगी उनकी समधन, बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा की सगाई

रेहान की मंगेतर अवीवा दिल्ली के बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता कथपालिया बेग की बेटी हैं।
less than 1 minute read
Dec 31, 2025
Raihan Vadra and Aviva Baig
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग (Photo Credit- Instagram/avivabaig)

कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड़ा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर अवीवा बेग से सगाई हो गई है। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार ने सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है। रेहान और अवीवा सात साल से रिलेशनशिप में थे।

कपल मंगलवार को परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचा। यहां रेहान वाड्रा ने अवीवा के साथ टाइगर सफारी की। रेहान की मंगेतर अवीवा दिल्ली के बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता कथपालिया बेग की बेटी हैं। प्रियंका गांधी की पुरानी दोस्त नंदिता अब उनकी समधन बनने जा रही हैं। बताया जाता है कि नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय भवन के इंटीरियर डिजाइन का काम किया है, जिससे दोनों परिवार और करीब आए। अवीवा राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

रेहान को भी फोटोग्राफी का शौक

25 वर्षीय रेहान ने पहले देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई की और आगे की शिक्षा के लिए लंदन चले गए। यहां उन्होंने स्कूल ऑफ ओरिएंटल अफ्रीकन स्टडीज से राजनीति में उच्च शिक्षा हासिल की। रेहान रचनात्मक कार्यों में दिलचस्पी रखते हैं और उन्हें भी फोटोग्राफी का शौक है।

कौन हैं अवीवा

अवीवा ने मीडिया और कम्युनिकेशन में काम किया है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से पूरी की और इसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पढ़ाई की। अवीवा ने आर्ट और फोटोग्राफी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Updated on:
31 Dec 2025 01:45 am
Published on:
31 Dec 2025 01:45 am
Also Read
View All
दिल्ली दंगा केस: अंकित शर्मा हत्या मामले में आज आएगा कोर्ट का फैसला, AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत सभी 11 आरोपी कोर्ट में हुए पेश

Sainik School Ambikapur: इंडियन आर्मी के कर्नल राजेश बेंदा बने सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल, चीनी भाषा में हैं पारंगत

तेलंगाना में कृषि संकट पर भड़के BRS नेता, कहा- कांग्रेस की वजह से 1,000 से ज्यादा किसानों ने की खुदकुशी

Government Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, कर्नाटक हाईकोर्ट में 98 पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने भरा पर्चा, नामांकन से पहले फिर क्यों चर्चा में आए नरोत्तम मिश्रा