
Holidays In October 2024: अक्टूबर के महीने में मौसम बदलना होना शुरू हो गया है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगता है। यह दसवां महीना त्योहारों के लिए भी बहुत खास है। अक्टूबर के महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आते है। इस महीने में छुट्टियों की भरमार है। इस सप्ताह यानी 14 से 20 के बीच चार छुट्टियां आ रही है। इस दौरान दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती आ रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in October 2024) की लिस्ट जारी कर दी है। आइए एक नजर डालते हैं अक्टूबर में आने वाली की हॉलीडे लिस्ट पर...
14 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (दसैन), गंगटोक (सिक्किम)
16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर (गुरुवार): वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर (रविवार): रविवार के दिन पूरे देश में अवकाश रहेगा।
अक्टूबर के महीने में अलग-अलग राज्यों में कुछ खास त्योहार मनाए जाएंगे, जिनके चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। जैसे 14 अक्टूबर को सिक्किम के गंगटो में दुर्गा पूजा (दसैन), 16 अक्टूबर को कोलकाता और अगरतला में लक्ष्मी पूजा, 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती और 20 अक्टूबर को रविवार यानी साप्ताहिक छुट्टी, इस दिन पूरे देश में अवकाश रहेगा।