राष्ट्रीय

Public Holiday: खुशखबरी! अगले दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और बैंक, जानें वजह

Public Holiday: अगले दो दिन यानी (18-19) अगस्त को सभी स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।

2 min read

Public Holiday: जुलाई में स्कूली बच्चे और बैंक में काम करने वाले छुट्टी के लिए तरस रहे थे। लेकिन अगस्त महीने ने छुट्टियों की कमी का भरपाई कर दिया है। इस महीने स्कूली बच्चों से लेकर सरकारी या निजी ऑफिस में काम करने वाले सभी की मौज है। बता दें कि अगले दो दिन यानी 18-19 अगस्त को सभी को छुट्टी मिलने वाली है। अगले 2 दिनों सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन छुट्टियों का कारण क्या है…

Public Holiday: 18-19 अगस्त को स्कूल और बैंक बंद

18 अगस्त को रविवार है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी होती है। वहीं 19 अगस्त (सोमवार) को भारत में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का मतलब होता है, बहन की सुरक्षा के लिए भाई की प्रतिबद्धता। यह पर्व बहन-भाई के पावन और आत्मीय रिश्ते को स्वीकार करने का प्रतीक है। यह पर्व सभी भाई-बहन के लिए एक अद्वितीय मौका होता है, जब वे एक-दूसरे के प्रति अपनी स्नेह और सम्मान को व्यक्त करते हैं। इस दिन सभी सरकारी-निजी कार्यालय, बैंक और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

अगस्त के अन्य दिनों रहेगी छुट्टी

18 और 19 अगस्त के अलावा 20 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती की वजह से कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहने वाला है। फिर 24 अगस्त को चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा। 25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस वजह से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला, पटना, रायपुर, रांची और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

Published on:
17 Aug 2024 06:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर