
Delhi to Katra Train
Vaishno Devi Special Train: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तरी रेलवे के जम्मू डिविजन ने गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन की 40 अतिरिक्त फेरियों की घोषणा की है। यह फैसला भक्तों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि पिछले यात्राओं में ट्रेन की 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रहने के कारण टिकट उपलब्धता एक बड़ी समस्या बन गई थी।
जम्मू डिविजन के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि ट्रेन की लोकप्रियता को देखते हुए 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जा रही हैं। ट्रेन नंबर 04081 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी और कुल 40 फेरे पूरे करेगी। वहीं, रिटर्न ट्रेन नंबर 04082 (कटरा से नई दिल्ली) 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक 40 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे कटरा पहुंचेगी। यात्रा की अवधि लगभग 14 घंटे 15 मिनट की होगी। वापसी ट्रेन 04082 कटरा से रात 9:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिसमें शामिल हैं:
ट्रेन में 21 कोच लगाए जाएंगे, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। अधिकारी ने कहा कि यह सेवा केवल वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए ही नहीं, बल्कि कश्मीर जाने वाले पर्यटकों और बीच के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी।
गर्मी की छुट्टियों में धार्मिक स्थलों पर भीड़ बढ़ने वाली है। वैष्णो देवी मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और माता के चरणों में माथा टेकते हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को आरामदायक और समयबद्ध यात्रा मिलेगी। इससे सामान्य ट्रेनों पर भीड़ कम होने की भी उम्मीद है। भक्तों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले IRCTC ऐप या वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की स्थिति चेक करें। स्पेशल ट्रेन के टिकट जल्दी बुक हो सकते हैं, इसलिए पहले से प्लानिंग कर लें।
Updated on:
02 Apr 2026 09:29 pm
Published on:
02 Apr 2026 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
