दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के चलते अक्टूबर के महीने में काफी अधिक छुट्टियां आने वाली है। इस महीने देश के अलग अलग राज्यों में 15 से 21 दिन की छुट्टी रहने वाली है।
नवरात्रा के साथ साथ देश भर में त्योहारों की सीजन शुरु हो गया है। सिर्फ अक्टूबर के महीने में ही दशहरा, दिवाली, करवाचौथ और छठ जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले है। त्योहारों के साथ साथ अक्टूबर के महीने में छुट्टियों की लड़ी भी लगने वाली है, जिसके चलते स्कूली और कॉलेज छात्रों के साथ साथ, बैंक कर्मियों और सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों की भी मौज हो जाएगी। 31 दिनों के इस महीने में 21 दिनों तक छुट्टियां रहने वाली है। आइए जानते है कि इस महीने किस किस दिन छुट्टियां रहने वाली है।
अक्टूबर महीने की शुरुआत ही दो दिनों की छुट्टियों से होगी। महीने की पहली और दूसरी तारीख को महानवमी और दशहरा के चलते सरकारी अवकाश होगा। इसी के साथ 2 तारीख को गांधी और शास्त्री जयंती भी है जिसके चलते भी सरकारी दफ्तर बंद रहते है। वहीं त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में 3,4 और 6 सितंबर को दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा के चलते बैंक और स्कूल बंद रहेंगे।
5 तारीख का रविवार होने के चलते इन राज्यों में 1 से लगातार 6 तक छुट्टियां रहने वाली है। 5 तारीख के अलावा 12, 19 और 26 तारीख को भी रविवार के चलते छुट्टी रहने वाली है। वहीं 4 और 18 अक्टूबर को भी बैकों में दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती है और इस दिन देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले है। 10 अक्टूबर को महिलाओं का सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ रहने वाला है, जिसके चलते बैंकों और सरकारी दफ्तरों में महिला कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा।
18 अक्टूबर से सबसा बड़ा त्योहार माने जाने वाले दिवाली पर्व की छुट्टियां शुरु हो जाएगी। 18 तारीख को धनतेरस के चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और 19 तारीख को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद 20 तारीख को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली और 21 तारीख को दिवाली की छुट्टी रहने वाली है। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भैया दूज के चलते भी स्कूले बंद रहने वाली है।
दिवाली के बाद भी इस महीने कई राज्यों में लगभग चार दिन स्कूलों, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले है। 26 सितंबर को जहां रविवार के चलते देशभर में छुट्टी रहेगी, वहीं 27 अक्टूबर को ललई छठ, 28 अक्टूबर को छठ पूजा के चलते बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहने वाली है। इसके बाद 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है, जिसके चलते अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी