राष्ट्रीय

Amritsar ASI Harjit Singh: अमृतसर में ड्यूटी के दौरान ASI की गोली मारकर हत्या, बाइक से गश्त कर रहे थे हरजीत सिंह

Amritsar ASI Harjit Singh: अमृतसर में देर रात मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार को 1 करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया राशि देने की घोषणा की है।
2 min read
Sep 18, 2026
Amritsar ASI Harjit Singh
Amritsar ASI Harjit Singh (Photo-X/BhagwantMann)

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना गेट हकीमां में तैनात ASI हरजीत सिंह गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल हरजीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में भी लगी है।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस अन्य तकनीकी और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। ASI हरजीत सिंह की हत्या से पंजाब पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख

एएसआई हरजीत सिंह की शहादत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा HDFC बैंक की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद हरजीत सिंह की महान कुर्बानी सभी को अपनी ड्यूटी पूरी बहादुरी और ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देती रहेगी।

डीजीपी गौरव यादव ने भी ASI हरजीत सिंह की शहादत पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हें पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Updated on:
18 Sept 2026 10:27 am
Published on:
18 Sept 2026 10:25 am
Also Read
View All
Ravneet Singh Bittu Convoy Attack: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले पर भड़के राघव चड्ढा, बोले-‘घबराई हुई है AAP सरकार’

‘मैनें सिर्फ हत्या की’, 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक ज्यादती-मर्डर मामले में नया मोड़, 4 आरोपियों में एक का बड़ा कबूलनामा

‘मुझे कुछ हुआ तो पंजाब CM और DGP जिम्मेदार होंगे’, काफिले पर हमले का आरोप लगाकर बोले बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू

खालिस्तानी साजिश के आरोपी को बड़ी राहत, 2017 से जेल में बंद जगतार सिंह जोहल को मिली जमानत

‘2007 से 2017 तक किसने पंजाब को नशे में धकेला?’, BJP की नशा मुक्ति यात्रा पर सिसोदिया का हमला, बोले- हमने वादों से ज्यादा काम किया