राष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी, BSF ने पकड़े दो पाकिस्तानी, 26 किलो हेरोइन जब्त

Two Pak smugglers held: सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में फिरोजपुर के ममदोट स्थित सीमा सुरक्षा बल की जोगिंदर सिंह पोस्ट के पास से 26 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
smugglers_55.jpg

Two Pak smugglers held: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा। पड़ोसी देश लगातार भारत के सीमावर्ती इलाकों से मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिशों में लगा रहता है। पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों और पाकिस्तानी तस्करों के बीच एक फिर फायरिंग हुई है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने पाकिस्तान की और से आ रहे दो तस्करों को पड़ लिया है।


26 किलो हेरोइन के साथ दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ एक खुफिया अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में एक पाकिस्तानी नागरिक घायल भी हुआ है। सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 26 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इसके साथ ही दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें- देर रात चले सर्च ऑपरेशन 11 करोड़ रुपए की हेराइन की जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated on:
21 Aug 2023 10:58 am
Published on:
21 Aug 2023 10:29 am