राष्ट्रीय

पंजाब में आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़: बीकेआई के चार गुर्गे गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

Punjab police : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मोहाली पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) गैंग के चार प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2023, 3:21 PM IST
Babbar Khalsa International
Babbar Khalsa International

Babbar Khalsa International : पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिला में अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की पुलिस ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुर्गों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह पिस्तौल तथा 275 भरे हुए कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार अपराधियों को विदेश में रहने वाला फरार गैंगस्टर गौरव कुमार उर्फ लकी पटयाल संभाल रहा था। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डेरा बस्सी के जवाहरपुर गांव के लखवीर कुमार उर्फ लकी, पटियाला के गधापुर गांव के रवि कुमार उर्फ फौजी, पटियाला के बिठोनिया गांव के गुरविंदर सिंह उर्फ मट्टो, डेरा बस्सी का उर्फ सोनी और जतिंदर सिंह के रूप में हुई है।


चार पिस्तौल और जिंदा कारतूस जब्त

डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से चार पिस्तौल भी बरामद की हैं, जिनमें दो अत्याधुनिक स्वचालित और अर्ध-स्वचालित विदेशी निर्मित पिस्तौल (बेरेटा और जिगाना) और दो देशी पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 25 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। उनकी दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं।

इनपुट के बाद शुरू किया संयुक्त अभियान

डीजीपी ने कहा कि विश्वसनीय इनपुट के बाद एडीजीपी प्रोमोड बान की निगरानी में एजीटीएफ की एक टीम ने मोहाली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में आरोपी व्यक्तियों को ढकोली में पुराने अंबाला-कालका रोड पर स्थित डीपीएस स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। इस दौरान दो माटरसाइकिलों पर जा रहे थे।

आईएसआई से मिल रही थी मदद

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि बीकेआई मॉड्यूल को लक्षित हत्याओं का काम सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था। मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का समर्थन प्राप्त था, जो आईएसआई की मदद से साजो-सामान सहायता प्रदान कर रहा था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के बाद अब इस राज्य में रात 10 बजे बाद डीजे बजाने पर लगी रोक, जानिए नया फरमान

Published on:
Also Read
View All
SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान बना भाजपा का हथियार, अब X पर आकर सतीश बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में रेड अलर्ट: 11 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए, दिल्ली-यूपी-बिहार में भी बदला मौसम

9.30 बजे सुबह इंदिरा की हत्या, शाम 6.45 बजे राजीव बने पीएम, जानिए नौ घंटे की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Land Case: अमेरिका में महात्मा गांधी के पोते की 30 एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

रैली टालने के लिए दिल्ली के व्यापारियों ने अब सोनिया गांधी से की अपील, कहा- राहुल गांधी ने मना कर दिया, आपसे आखिरी उम्मीद