Punjab Politics: कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि मैंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। मेरे लिए पंजाब पहले है।
Punjab Politics: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस निर्णय के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उनके लिए पंजाब की जनता और राज्य का हित सर्वोपरि है, न कि कोई पद या विभाग। इस इस्तीफे के साथ ही उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी को भी दोहराया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे AAP के साथ बने रहेंगे और पंजाब के लिए काम करना जारी रखेंगे।
कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि मैंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। मेरे लिए पंजाब पहले है, पद और विभाग मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं। मुझे बताया गया कि किसी और को मौका दिया जाएगा और मैंने इसे सहर्ष स्वीकार किया।" धालीवाल ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें साढ़े तीन साल तक कैबिनेट में सेवा करने का मौका दिया।
AAP नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह कभी पंजाब को पीठ नहीं दिखाएगा। मैं अमेरिका की नागरिकता छोड़कर पंजाब आया हूं, मेरे बच्चे वहीं रहते है। मेरे लिए मंत्री पद इतनी अहमियत नहीं रखता जितनी पंजाब रखता है। उन्होंने कहा कि मैंने 10 साल पार्टी में काम किया है, एक भी छुट्टी नहीं ली और दिल से काम करता हूं, अब भी करता रहूंगा।
बता दें कि कुलदीप सिंह धालीवाल के इस्तीफे के साथ ही पंजाब सरकार में मंत्रिमंडल में फेरबदल की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। धालीवाल के स्थान पर लुधियाना वेस्ट से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्हें उद्योग और एनआरआई मामलों का विभाग सौंप दिया।
बता दें कि उपचुनाव में प्रचार के दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से वादा किया था। उन्होंने कहा था कि आप संजीव अरोड़ा को जीताकर विधानसभा भेजों उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। दरअसल, यह बदलाव अरविंद केजरीवाल के इसी वादे के अनुरूप है।