Bihar Election: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई है। लोकसभा में इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। इस बात का आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है। केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। बता दें कि आप सुप्रीमो केजरीवाल ने यह घोषणा गुजरात दौरे के दौरान की।