राष्ट्रीय

पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर बोला उनका परिवार,”PM मोदी ने हमारे जख्म को भरा”

Former PM PV Narasimha Rao received Bharat Ratna: पीवी मदन मोहन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इस पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा कर हमारे घाव को भर दिया है।

3 min read
 PV Narasimha Rao received Bharat Ratna his family said PM Modi healed our wounds

केंद्र की मोदी सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।" पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर उनके भतीजे पीवी मदन मोहन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। हम सब नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

PM मोदी ने हमारे घाव को भर दिया

पीवी मदन मोहन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इस पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा कर हमारे घाव को भर दिया है। इसके साथ ही तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग इस घोषणा से बेहद खुश हैं। वारंगल जिले की जनता भी इस घोषणा के बाद से उत्साहित है और खुशी मना रही है। तेलंगाना सरकार की तरफ से भी केंद्र सरकार से इस बात की मांग की गई थी कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न पुरस्कार दिया जाए।

कांग्रेस ने नरसिम्हा राव की अनदेखी की

कांग्रेस ने इस पुरस्कार को लेकर नरसिम्हा राव की अनदेखी की। उसके बाद से कांग्रेस का क्या हश्र हुआ यह सभी ने देखा है। इस बात को पूरे देश की जनता भी समझ रही है। कांग्रेस अगर इन सारे कामों को नहीं कर सकती है तो कम से कम उनको अभी की नरेंद्र मोदी सरकार से सब कुछ सीखना चाहिए। कांग्रेस के समय में पुरस्कार एक परिवार के लिए सिमट के रह गया था लेकिन, नरेंद्र मोदी सरकार के समय यह देखने को मिल रहा है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके योगदान को देखते हुए देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जा रहे हैं।


मनमोहन सिंह 10 साल तक देश के पीएम रहे तब भी नहीं दे सके भारत रत्न

इसके साथ ही पीवी नरसिम्हा राव के भाई पीवी मनोहर राव ने नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा उनको भारत रत्न दिए जाने पर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह 10 साल तक देश के पीएम रहे और कांग्रेस की सरकार रही तब भी वह नरसिम्हा राव को भारत रत्न नहीं दे सके। आज ऐसे में हमारे परिवार के सभी लोगों को इस घोषणा से बेहद खुशी हो रही है। पीवी मनोहर राव ने आगे कहा कि अब नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिला इस पर किसी तरह की राजनीतिक बयानबाजी की जरूरत नहीं है। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए था जो मिल गया।

कांग्रेस के कई नेता भी चाहते रहे कि नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलना चाहिए। लेकिन, वह संभव नहीं हो पाया, अब कांग्रेस की लीडरशिप को बहुत दुख हो रहा है। मोदी सरकार के दौरान छोटे-छोटे लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जो बेहतर कदम है। जिस मनमोहन सिंह ने पीवी नरसिम्हा राव के साथ मंत्रिमंडल में काम किया और 10 साल वह प्रधानमंत्री रहे तो उन्होंने यह सम्मान उन्हें नहीं दिया। मोदी सरकार ने उन्हें यह सम्मान दिया इसके लिए उनका आभार।

Published on:
10 Feb 2024 09:19 am