Rahul Gandhi Birthday 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज बुधवार, 19 जून को अपने भाई और सांसद राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के मौके पर बर्थडे विश किया।
Rahul Gandhi Birthday 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बुधवार, 19 जून को अपने भाई और MP राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के मौके पर बर्थडे विश किया। कांग्रेस महासचिव ने अपने भाई राहुल को विश करते हुए कहा कि आप हमेशा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक बने रहना। बता दें कि कांग्रेस नेता का जन्म 19 जून, 1970 को दिल्ली में हुआ था। राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं। प्रियंका के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रियंका गांधी ने अपनी और अपने भाई राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसका दृष्टिकोण जीवन, ब्रह्मांड और अन्य चीजों को रोशन कर देता है। हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता बने रहना। चमकते रहो, तुम्हें बहुत सारा प्यार!" प्रियंका की तरफ से जो तस्वीर शेयर की गई है। वह एक राजनीतिक कार्यक्रम से जुड़ी हुई है। इसमें दोनों को भाई-बहन को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।