राष्ट्रीय

Kerala Election: राहुल गांधी ने केरल दौरा किया रद्द, बड़ी वजह आई सामने

Kerala Assembly Elections 2026: राहुल गांधी का केरल दौरा होना था, लेकिन अब वह रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने अपना तय दौरा रद्द कर दिया है। 

2 min read
राहुल गांधी का केरल दौरा हुआ रद्द (Photo-IANS)

Kerala Election: केरल में 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच राहुल गांधी का केरल दौरा होना था, लेकिन अब वह रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने अपना तय दौरा रद्द कर दिया है।

बता दें कि राहुल गांधी केरल में काफी एक्टिव रहते है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 में वायनाड से संसद पहुंचे थे। वहीं 2024 में भी इस सीट से राहुल को जीत मिली थी। लेकिन रायबरेली के लिए उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। इसके बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें

Bengal Election 2026: हुमायूं कबीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने बताया अपना बंगाल प्लान, जानें क्या कहा

चुनाव प्रचार करने वाले थे शुरू

दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कोझिकोड में एक चुनावी रैली होने वाली थी. हालांकि अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस रैली में शामिल होंगे, और वे कोझिकोड के लिए रवाना हो गए हैं।

यह बात सोनिया गांधी के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती होने के एक दिन बाद सामने आई है। जैसा कि पहले बताया गया था, वहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी हालत पर नज़र रख रहे हैं।

सोनिया गांधी की तबीयत खराब

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब है। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है, लेकिन कुछ भी गंभीर नहीं है। जनवरी में भी सोनिया गांधी को सांस की दिक्कत होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस समय, डॉक्टरों ने उनकी सेहत में गिरावट का कारण ठंड के मौसम और दिल्ली में प्रदूषण का मिला-जुला असर बताया था। 

चुनाव प्रचार हुआ तेज

बता दें कि विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद प्रदेश में सियासी बिसात बिछ चुकी है। पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार भी किया जा रहा है।

प्रदेश में सीएम पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) जोरदार वापसी की उम्मीद कर रहा है। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए वोट शेयर बढ़ाने की कोशिश में है।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, क्या अब जाएगी गिरधारी यादव की कुर्सी?

Updated on:
25 Mar 2026 01:34 pm
Published on:
25 Mar 2026 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर