राष्ट्रीय

‘अडानी और मोहन भागवत को जज बना लें, फिर भी बहस के बाद PM नहीं रहेंगे मोदी’, राहुल गांधी ने फिर दी खुली चुनौती

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने PM मोदी को वन-ऑन-वन बहस की चुनौती दी। बोले- भाजपा चाहे तो अडानी और मोहन भागवत को जज बना ले, फिर भी मोदी PM नहीं रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 12:03 PM IST
Rahul Gandhi news
राहुल गांधी(Photo-IANS)

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच आमने-सामने बहस को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि भाजपा चाहे तो अपनी पसंद का कोई भी व्यक्ति बहस में जज बना सकती है। यहां तक कि अडानी और मोहन भागवत को भी जज के तौर पर बैठा सकती है। राहुल ने दावा किया कि अगर उनकी प्रधानमंत्री मोदी से वन-ऑन-वन बहस हुई तो मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने यह बात इंस्टाग्राम पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कही।

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर क्यों दी बहस की चुनौती?

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी' सेशन के दौरान एक यूजर के सवाल का जवाब दिया। यूजर ने पूछा था कि जब भाजपा संसद में बहस करने की बात कह रही है, तो राहुल गांधी सार्वजनिक मंच पर बहस करने की मांग क्यों कर रहे हैं? इस पर राहुल ने कहा कि उन्होंने संसद में कई मुद्दों पर अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि कई बार उनका माइक्रोफोन भी बंद कर दिया गया। इसी वजह से वह प्रधानमंत्री के साथ आमने-सामने की बहस चाहते हैं।

'किसान बिल, SIR और चीन पर नहीं रखने दी गई बात'

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने किसान बिल, वोट चोरी, SIR और चीन जैसे मुद्दों पर संसद में बोलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का भी जिक्र किया। राहुल के अनुसार, उन्होंने इस किताब को लेकर भी बहस करने की मांग की थी, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने नहीं दी गई। उन्होंने एपस्टीन मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर वह खुलकर चर्चा करना चाहते हैं।

'अडानी और मोहन भागवत को भी जज बना सकती है BJP'

राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंबी-लंबी स्पीच वाली बहस नहीं चाहते, बल्कि आमने-सामने की सीधी बातचीत चाहते हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि पार्टी अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति को इस बहस के लिए जज बना सकती है। राहुल ने यह भी कहा कि भाजपा चाहे तो उद्योगपति गौतम अडानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को भी जज के तौर पर बैठा सकती है। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ बहस के बाद अपने पद पर नहीं रह पाएंगे।

Updated on:
13 Nov 2026, 12:03 PM IST
Published on: