राष्ट्रीय

‘खुली बांहों से कर रहा हूं इंतजार…चाय बिस्कुट खिलाउंगा’, राहुल गांधी का दावा उनके घर पड़ने वाली है ED की रेड

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार 2 अगस्त को सनसनीखेज दावा कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2024, 12:18 PM IST
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार 2 अगस्त को सनसनीखेज दावा कर दिया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि संसद में दिए गए उनके 'चक्रव्यूह' भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके घर पर रेड मारने की प्लानिंग कर रही है। राहुल ने कहा कि वह खुली बांहों के साथ ED के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही ये दावा किया कि ED के 'अंदरूनी सूत्रों' ने उन्हें छापेमारी की जानकारी दी है।

'ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने ईडी की छापेमारी को लेकर दावा किया। शुक्रवार, 02 अगस्त की सुबह तड़के की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘जाहिर है, 2 में से 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट भी खिलाऊंगा।’ बता दें कि राहुल ने अपनी इस पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक एक्स हैंडल को टैग भी किया है।

Updated on:
2 Aug 2024, 12:18 PM IST
Published on: