
LPG Cylinder Price Hike
LPG Gas Cylinder Price 1 August: बजट के बाद एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े (LPG Cylinder price Hike) गए हैं। दिल्ली, राजस्थान, पटना, श्रीनगर से लेकर चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 1 अगस्त से बदलाव हुआ है। ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है।
दिल्ली में 1 अगस्त यानी आज कॉमर्शियल सिलेंडर 1652.5 रुपये का मिलेगा। इंडेन का यह सिलेंडर में 6.50 रुपये की मामूली वृद्धि की गई है। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां अब भी 14 किलो वाला सिलेंडर 803 रुपये का ही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1680 रुपए का आएगा। वहीं कोलकाता की बात करें तो यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर तो अपने पुराने रेट 829 रुपये पर ही मिल रहा है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। आज से यह 1756 रुपये की जगह 1764.5 रुपये में मिलेगा।
मुंबई में आज एक अगस्त से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 802.50 में ही मिलेगा। वहीं 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 1605 रुपये का हो गया है। इसमें 7 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पटना में 14.2 किलो वाला इंडेन का LPG सिलेंडर आज 901 रुपये में मिल रहा है। जबकि, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1915.5 रुपये की जगह 1923.5 रुपये का हो गया है। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर अब 1665 रुपये की जगह 1671.50 रुपये में मिलेगा।
Updated on:
1 Aug 2024, 10:45 AM IST
Published on:
1 Aug 2024, 10:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.