राष्ट्रीय

1 नवंबर को ही दिल्ली में रैली क्यों करना चाहते हैं राहुल गांधी? रविशंकर प्रसाद ने उठाए सवाल, 1984 सिख नरसंहार का किया जिक्र

1984 Sikh Massacr: राहुल गांधी की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाए। उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार का जिक्र करते हुए सिख समुदाय की भावनाओं का मुद्दा उठाया और कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 2:20 PM IST
Ravi Shankar Prasad on rahul gandhi
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Delhi November 1 Rally: बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि 1 नवंबर का दिन सिख समुदाय के लिए बेहद संवेदनशील है, क्योंकि इस दिन 1984 के सिख नरसंहार की यादें ताजा होती हैं। ऐसे में राहुल गांधी इसी तारीख पर रैली करने पर क्यों अड़े हुए हैं?

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रही है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सवाल कहते हुए कहा कि जब 1 नवंबर सिख समुदाय के लिए गहरे भावनात्मक महत्व का दिन है, तो इस दिन रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित कर राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

गठबंधन के सहयोगी भी तारीख से खुश नहीं: रविशंकर प्रसाद

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि राहुल गांधी की रैली की तारीख को लेकर विपक्षी गठबंधन के कई सहयोगी दल भी संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 22 अक्टूबर को वर्चुअल बैठक बुलाए जाने की जानकारी मिली थी, लेकिन कई सहयोगी दलों के शामिल नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।

रविशंकर प्रसाद के मुताबिक, गठबंधन के कुछ सहयोगियों ने भी 1 नवंबर को रैली आयोजित करने पर असहमति जताई थी और इसे आगे की किसी तारीख पर करने का सुझाव दिया था।

'अपनी जिद पर अड़े रहते हैं राहुल गांधी'

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनके काम करने के तरीके को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जब किसी फैसले पर अड़ जाते हैं, तो दूसरों की बात सुनने को तैयार नहीं होते।

कांग्रेस की रैली को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया ब्लॉक की ओर से महारैली का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने इसके लिए 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस पर चिंता जताते हुए व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि रैली को दिवाली के त्योहार तक स्थगित किया जाए।

Updated on:
24 Oct 2026, 2:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा