राष्ट्रीय

Rahul Gandhi: राहुल गांधी छात्रों के सवालों का देंगे सीधा जवाब, इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मांगे प्रश्न

Rahul Gandhi ने छात्रों और Gen-Z को इंस्टाग्राम पर सीधे सवाल पूछने का न्योता दिया है। इससे पहले उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।
2 min read
Aug 06, 2026
rahul gandhi
राहुल गांधी(फोटो-IANS)

Rahul Gandhi Ask Me Anything: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद की पहल करते हुए उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए सवाल पूछने का मौका छात्रों को दिया है। राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर छात्रों से कहा कि वे उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह जितने संभव होंगे, उतने सवालों के जवाब देंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर भी इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि स्टूडेंट्स, Gen-Z - मैं सुनने के लिए यहां हूं। मुझसे इंस्टाग्राम पर कुछ भी पूछें और मैं जितने सवालों का जवाब दे सकता हूं, दूंगा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में भी बोले राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और सीटों में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति युवाओं की आवाज दबाने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर लाठीचार्ज, विरोध करने पर मुकदमे और आवाज उठाने पर कठोर कार्रवाई की जाती है।

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि प्रयागराज जाकर छात्रों से मिलने के उनके कार्यक्रम को प्रशासन ने हर स्तर पर रोकने की कोशिश की। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज से डरती है और वह किसी भी कीमत पर छात्रों के मुद्दे उठाना जारी रखेंगे।

एक दिन पहले सरकार पर उठाये थे सवाल

एक दिन पहले भी राहुल गांधी ने सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि भारत का भविष्य युवा, निडर, मुखर, देशभक्त है। साथ ही सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री-गृह मंत्री में न संसद आने की हिम्मत है और न ही जवाब देने का दम।

अधीर रंजन चौधरी ने भी सरकार पर साधा निशाना

उधर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी राहुल गांधी की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी शुरू से ही छात्रों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीट विवाद के बाद देशभर में केंद्र सरकार की कार्यशैली लोगों के सामने आ गई है। उनके अनुसार, सरकार हरसंभव प्रयास कर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है।

Updated on:
06 Aug 2026 03:55 pm
Published on:
06 Aug 2026 03:55 pm
Also Read
View All
जमुई एनकाउंटर के बाद विपक्ष पर बरसे ललन सिंह, बोले- 2005 से पहले शाम ढलते ही डरती थीं बहन-बेटियां, अब अपराधी सही जगह पहुंच रहे

Nandigram by-Election: बीजेपी उम्मीदवार के हलफनामे पर TMC का सवाल, नामांकन रद्द करने की मांग

जमुई घटना पर बीजेपी का पलटवार: केया घोष का सवाल- ‘राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के वक्त कहां थे राहुल-प्रियंका?’

कैंसर मेडिसिन पर 90 फीसदी तक का मुनाफा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 2700 की दवा 27000 में बिक रही, यह मरीजों के साथ दिन-दहाड़े डकैती है

दिल्ली दंगा मामला: कोर्ट ने शरजील इमाम को दी 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाई की शादी में होंगे शामिल